मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर एक खास गीत जारी किया गया है। इसका मुखरा ‘मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है’ है। इस गाने में सरकार की योजनाओं और उससे लोगों को हुए फायदे की बातें बताई गई हैं। 2 मिनट 49 सेकेंड के इस गाने को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लांच किया। शाइनिंग इंडिया की तर्ज पर सरकार ने इस थीम सॉन्ग को लांच किया है। गाने की पहली लाइन में सरकार ने अपने गैस कनेक्शन देने के वादे को बताया है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, किसान बीमा योजना, सड़क निर्माण और जनधन आदि योजनाओं के बारे में बताया गया है। विकास की दिशा में मोदी सरकार के बढ़े कदम को गिनाने के लिए यह गाना पूरे देश में गूंजेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।