सर्बानंद सोनोवाल ने असम के सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में सर्बानंद की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सर्बानंद करेंगे असम का पूर्ण विकास करेंगे और देश का आदिवासी समाज सर्बानंद पर गर्व करता है। सोनोवाल के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ भी शामिल हुए। सीएम सोनोवाल के साथ बीजेपी के 6 और असम गण परिषद के 2 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के 2 मंत्रियों ने शपथ ली। सर्बानंद सोनोवाल माजुली से चुने गए थे। पूर्वोंतर में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम तरुण गोगोई भी शामिल हुए। बीते रविवार को पीएम मोदी ने सोनोवाल की तारीफ की थी। गौरतलब है कि असम में बीजेपी ने 60 सीटों पर कब्जा किया है। असम में तरूण गोगोई तीसरी बार सत्ता में आने में नाकाम रहे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर पेश करने वाली भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों अगप एवं बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 126 सदस्यीय विधानसभा की 86 सीटें जीतीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।