पिनरई विजयन आज लेंगे केरल के सीएम पद की शपथ
(India)
केरल विधानसभा चुनाव में माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार आज शपथ लेगी। पिनरई विजयन आज केरल के 22वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल पी सदाशिवम आज शाम चार बजे सेंट्रल स्टेडियम में उनको सीएम के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चुनाव में हार के बाद ओमन चांडी ने 20 मई को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। केरल के मुख्यमंत्री बनने जा रहे पिनरई विजयन ने मंगलवार को कहा कि केरल में माकपा नीत नयी एलडीएफ सरकार जनता की सरकार होगी और यह जाति, धर्म एवं राजनीतिक दायरे से परे हटकर कामकाज करेगी। उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों से मदद भी मांगी। नयी सरकार के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किये जाने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, यह जनता की सरकार होगी और लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। जाति, धर्म और राजनीतिक दायरे का बंधन नहीं होगा और हम इसी भावना के साथ काम करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।