दिल्ली विधानसभा पर हमले की धमकी के बाद अलर्ट
(India)
दिल्ली विधानसभा पर कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आका हमला कराने की फिराक में जुटे हैं। खुफिया इकाइयों द्वारा मुहैया कराई गई इस सूचना के बाद दिल्ली सहित देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां चैकन्नी हो गई हैं। खुफिया अलर्ट के मद्देनजर आतंकी मामलों की विशेषज्ञ माने जाने वाली स्पेशल सेल यूनिट संदिग्धों व उनकी गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं विधानसभा और आसपास के इलाके में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ‘स्वैट कमांडो’ दस्ते की सादी वर्दी में मौजूदगी भी अनिवार्य कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।