लकड़ी की दुकानों में लगी आग
(India)
धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके में देर रात तीन लकड़ी की दुकानों में आग लग गई दुकानों में आग लगने से उनमें रखा हुआ हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया दो पक्षों के बीच लड़ाई में लगी आग में एक अधेड झुलस गया जिसे इलाज के लिए मंगलसिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है मामला यूं है कि देर रात को बस स्टैंड के पास एक दूसरे कुछ लोगों का दुकानदार से झगड़ा हो गया झगड़े में लोगों ने भूसे में आग लगाकर दुकानदार को आग में धकेल दिया इसके बाद आग पीछे रखी 3 लकड़ी की दुकानों में पहुंच गई जिससे दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई पूरे मामले में अधेड द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर निहालगंज थाना पुलिस ने जांच शुरु कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।