दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी मच गई जब एक एयर एंबुलेंस की इंजन फेल हो जाने के कारण उसकी इमरजेंसी करानी पड़ी। विमान में सात लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं, जिन्हें गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को मामूली चोटें आईं हैं। दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह चार्टर विमान पटना से दिल्ली आ रहा था। विमान में ब्रेन हेमरेज से ग्रस्त मरीज को इलाज के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान विमान के दोनों इंजनों में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद 2 बजकर 43 मिनट पर यह खेतों में जा गिरा। इस दौरान सूझबूझ दिखाते हुए विमान के पायलट ने दोपहर में इसे नजफगढ़ स्थित कैर गांव में उतार दिया। वहीं कैर गांव विमान के उतरते ही आसपास के खेतों में काम रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। यहीं काम कर लोगों ने इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया, जिसके बाद 5 फायर टेंडर, 2 कैट्स एक क्विक रिस्पांस टीम पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। पहले घायलों को राव तुलाराम अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना की खबर मिलते ही विमान में सवार लोगों के परिजन मेदांता हॉस्पिटल पहुंच गये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।