दिल्ली में खराब मौसम से विमान सेवाएं प्रभावित
(India)
दिल्ली में खराब मौसम का असर उड़ान सेवाओं और ट्रेन भी देरी से चल रही है। खराब मौसम की वजह से करीब 8 उड़ानें देरी से चल रही है। दुबई, मिलानो, काठमांडू आदि की विमान सेवा पर असर पड़ा है। कुछ उड़ानें तीन घंटे की देरी से चल रही है तो कुछ उड़ानों में संभावित देरी दर्ज की जा रही है। सुबह इस्तांबुल, दुबई, सिंगापुर आदि से आई उड़ानें देर से आई। इनमें 30 मिनट से डेढ़ घंटे की देरी दर्ज हुई। बीती रात मौसम में आये बदलाव से करीब 24 उड़ानें डाइवर्ट हुई और 12 देर से आई। दिल्ली रूट पर करीब 14 ट्रेन देर से चल रही है। ऊँचाहार एक्सप्रेस, महाननद एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।