भारत की राजधानी दिल्ली में कांगो के छात्र की हत्या को दक्षिण अफ्रीका ने गंभीरता से लिया है। घटना से नाराज अफ्रीकी डिप्लोमेटिक कम्युनिटी ने भारत सरकार से कड़े सवाल किए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मामले पर दुख जताते हुए अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षा देने का वादा किया है। दरअसल दिल्ली में बीते शुक्रवार को कांगो के रहने वाले छात्र मसोंदा केटाडा ओलिवर की दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। अफ्रीकी दूतों ने कहा है कि भारत को पहले नस्लीय समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अफ्रीकी देशों ने मामले की जांच की धीमी गति पर तीखी नाराजगी जताई है। अफ्रीकी दूतों ने सरकार द्वारा गुरुवार को आयोजित होने जा रहे अफ्रीका डे समारोह के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।