मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर सहारनपुर में विकास पर्व महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उनकी यह रैली उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनाव के लिए शंखनाद के रूप में देखी जा रही है। विकास पर्व महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो साल में देश ने हमारे काम को देखा है और परखा है। विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं देश के लोगों का काम का हिसाब देने आया हूं और मैंने दो साल में उन कामों को हाथ में लिया जो गरीबों के हित में है। यूपी में गन्ना मिल मालिकों पर पीएम मोदी ने कहा कि गन्ना मिल मालिक अगर मिल ईमानदारी से चलाए, तो किसानों के भुगतान में कोई दिक्कत नहीं होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।