बरामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
(India) कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आज मुठभेड़ हो रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तंगमार्ग के कांचीपुर गांव में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक तलाशी अभियान चलाया। दोनों ओर से सुबह साढ़े छह बजे गोलीबारी शुरू हुई लेकिन दोनों ओर से किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को जैसे ही ये सूचना मिली कि आतंकवादी यहां छुपे हैं, गांव को चारों ओर से घेर लिया गया। सुरक्षाबल शुक्रवार सुबह जैसे ही नजदीक पहुंचे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।