राजस्थान में परिवारों का आकार छोटा होता जा रहा है..यदि ईसाई परिवारों को छोड़ दे तो हिन्दू-मुस्लिमों के परिवार के आकार में पिछले 10 सालों में कमी आई है..हालांकि सबसे ज्यादा कमी बौद्ध और मुस्लिम समुदाय में आई है..यह बात अलग है कि इस गिरावट के बावजूद मुस्लिम परिवारों का आकार आज भी अन्य समुदाय के मुकाबले बड़ा ही है..वर्ष 2001 से 2011 तक आंकड़ों पर गौर करे तो प्रदेश में परिवारों के आकार औसतन 5.25 से घटकर 4.9 सदस्यों का रह गया है..इस से इस बात का भी संकेत मिलता है कि लोगों में शिक्षा का स्तर बढ़ा है जिससे वो न्यूक्लियर परिवारों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।