गृहमंत्री कटारिया ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
(India)

जयपुर जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में बैठक हुई ,,, गृहमंत्री गुलाबंचद कटारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जयपुर जिले में बढ़ते अपराधों और उनकी रोकथाम पर चर्चा हुई ,,,बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अपराधों की स्थिति की जानकारी दी ,,,बैठक में अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त व्यवस्था और बीट व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए ,,,वहीं बढ़ते सड़क हादसों को लेकर भी चिंता जताई गई ,,, जिसके लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए ,,,वहीं बैठक के दौरान मौजूद जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा और सामाजिक न्याय एंव आधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ,उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सुझाव दिए ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।