विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रेड रोड पर आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने ममता बनर्जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा नए विधायकों ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 42 सदस्य हैं, जिनमें 18 नये चेहरों को मौका दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव, वित्त मंत्री अरुण जेटली, बाबुल सुप्रियो समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।