केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जल्द फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को इसके संकेत दिए। हालांकि उन्होंने इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थीं। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर शाह, जेटली और राजनाथ से चर्चा भी की। फेरबदल 15 जून के बाद किया जाएगा। अभी 15 दिन तक देशभर में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं जा रही हैं और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12-13 जून को होने जा रही है। सर्वानंद सोनोवाल के असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद में एक जगह और रिक्त हो गई है। इसके पहले राव साहब दानवे ने महाराष्ट्र पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। सोनोवाल की जगह असम से एक मंत्री का आना तय है। फेरबदल में बिहार से आने वाले मंत्रियों में बदलाव हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम भी चर्चा में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।