आज दिल्ली में होगा भव्य कार्यक्रम
(India)
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर दिल्ली के इंडिया गेट पर आज एक भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। शाम को शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पांच घंटे तक चलेगा। इस र्काय़कम में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, काजोल, रवीना टंडन, कैलाश खेर समेत बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा भी देखने को मिलेगा। सरकार के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। पांच घंटे के इस कार्यक्रम में थीम सॉन्ग की लहरियां गूंजेंगी तो हर पांच मिनट पर रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे. कार्यक्रम के अलग-अलग छह हिस्सों को छह सिने सितारे चार चांद लगाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।