जीवन बीमा पॉलिसियों को रिफंड कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ रु. से ज्यादा की ठगी करने वाले दो युवकों को बनीपार्क थाना पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया,,,साथ ही आरोपी दिल्ली निवासी शिवम चैधरी और अनुज गुप्ता को कोर्ट ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर भेज दिया,,,आरोपियों के चार साथी फरार हैं, जिनमें इस गिरोह का सरगना नितेश शामिल है, जो दिल्ली के सुभाष नगर में कॉल सेंटर चलाता है,,, आरोपी शिवम दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है,,, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के बैंक खातों से पिछले दो साल में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है,,, आरोपियों के पास फर्जी आईडी से बैंक खाते खुलवाने के दस्तावेज मिले हैं,,,,आरोपी झांसा देते थे की रिफंडेबल राशि के साथ उनके जमा प्रीमियम भी लौटा दिए जाएंगे,,, उसके बाद वे अपना मोबाइल फोन बंद कर लेते थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।