झारखण्ड मुक्ति मोर्चा झारखण्ड में 2 सीटों पर होने वाले राजसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जायेगी। हालांकि इस राज्यसभा चुनाव में साझा उम्मीदवार उतारने की चर्चा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच चुके है। सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से झारखंड में होने वाले राज्यसभा के दो सीटों के चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। हेमंत सोरेन के रांची वापस लौटने पर जेएमएम पार्टी विचार विमर्श करके राजसभा के प्रत्याशियों पर निर्णय लेगी। अभी तक कांग्रेस, झामुमो और झाविमो ने अपने-अपने पत्ते नहीं खोले हैं। एक सीट कांग्रेस के वर्तमान राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की है, जो खाली हो रही है। कांग्रेस जहां इस सीट पर अपना दावा ठोंक रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।