पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी शुक्रवार को दूसरी बार शपथ ग्रहण की. दोपहर करीब पौने एक बजे ममता बनर्जी ने ईश्वर और अल्लाह के नाम पर सीएम पद की शपथ ली. उनके अलावा 41 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली। ममता ने गुरुवार को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात करके शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी थी. नए मंत्रिमंडल में पूर्व भारतीय क्रिक्रेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, सोवनदेब चटर्जी जैसे कुल 17 नए चेहरे भी शामिल हैं. वहीं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर राष्ट्रगान का अपमान करने नजर आए। राष्ट्रगान के दौरान फारूख अब्दुल्ला अपने मोबाइल पर बात करते हुए देखे गए, जबकि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल दूसरे नेता राष्ट्रगान का खड़े होकर सम्मान कर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।