प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेघालय में हैं। वे ईस्ट खासी हिल्स जिले के मॉवफलैंग गांव पहुंचे हैं। यह गांव एशिया का सबसे साफ गांव माना जाता है। यहां पहुंचकर मोदी एक नए रंग में नजर आए। मॉवफलैंग गांव में प्रधानमंत्री मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए। वहां पहुंचकर जब उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत हो रहा था तो उन्होंने भी आगे बढ़कर ढोल बजाया और घंटा बजाया। यही नहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर को दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक्ट-ईस्ट नीति का सक्रियता से पालन कर रही है और क्षेत्र में बुनियादी संरचना में सुधार के लिए काम कर रही है, लेकिन अभी काफी कुछ किया जाना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।