उत्तराखंड में शनिवार दोपहर टिहरी और उत्तरकाशी में बादल फटने से बालगंगा घाटी में तबाही हुई। करीब 6 गांवों में जमीन खिसकने से सौ से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है। गंगोत्री केदारनाथ मार्ग बंद हो जाने से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई। वहीं हजारों यात्री फंसे हुए है जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे है वहीं एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव राहत कार्य में लगी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।