उपराज्यपाल और केजरीवाल के बी फिर ‘जंग’ के आसार
(India)
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने एप आधारित लग्जरी बस सेवा शुरू करने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार कर दिया है. जंग ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में उनके नाम का दुरुपयोग करने को लेकर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. केजरीवाल सरकार इस योजना को 1 जून से शुरू करने वाली थी. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से प्रस्तावित योजना पर फिर से विचार करने को कहा है. इस कदम से उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री में फिर से तनातनी की स्थिति पैदा हो सकती है. जंग और केजरीवाल में अलग-अलग मुद्दों को लगातार तनातनी चलती आ रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।