राजस्थान के एक हजार से अधिक लोग सउदी अरब में ‘अटके’
(India)
सउदी अरब में आए आर्थिक संकट का असर अभी भी बरकरार है...झुंझुनूं के करीब 200 और राजस्थान के एक हजार से अधिक लोग पिछले 6 महीने से बिना काम के है...उन्हें ना तो पैसा मिल रहा है, ना ही खाना और ना ही काम...आखिर में थक हारकर इन मजदूरों ने कंपनी के आगे धरना शुरू कर दिया है...धरने को भी एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है...लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही...अलसीसर के मोहम्मद इशाक और मोहम्मद मुस्लिम ने फोन पर अपनी आपबीती बताई है..उनका कहना है उन्होंने हर जगह चक्कर काटे...बावजूद इसके उनकी कही सुनवाई नहीं हो रही है...ऐसे में अब उनके सामने वतन वापस लौटने के भी लाले पड़ रहे है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।