दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में कई अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार अन्य को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। दक्षिण दिल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और चार अन्य को हिरासत में लिया है। इन आठ लोगों के अलावा एक नाबालिग से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने गुरूवार की रात को महरौली इलाके में घटी घटना के सिलसिले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटनाओं में कम से कम छह अफ्रीकी नागरिकों को चोट आई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं के लिए अफ्रीकी नागरिकों द्वारा तेज आवाज में संगीत बजाने और दूसरे में सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर स्थानीय लोगों के ऐतराज की वजह बताई। इससे पहले दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पिछले हफ्ते कॉन्गो के 23 साल के एम के ओलिवर की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद अफ्रीकी देशों ने नाराजगी जाहिर की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।