महाराष्ट्र के वर्धा जिले में पुलगांव के केंद्रीय आयुध डिपो में आग लग गई है। ये आग बीती रात लगी थी जिसके बाद आस पास के गावों को खाली करा लिया गया था। खबर के मुताबिक अभी तक इस हादसे में सेना के 17 लोगों की मौत हो गई है जिनमें दो जवान भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 19-20 लोग घायल भी हैं। फिलहाल इसे हादसा माना जा रहा है लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी यहां रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आ रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।