राज्य सरकार ने दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये करने और बैकलॉग भरने की मांगों से साफ तौर पर इंकार कर दिया है....22 मई से राजधानी में चल रहे दिव्यांगों के आंदोलन ने सरकार को खूब छकाया और खूब थकाया भी....3 दौरों की वार्ता हुई ...कई मांगों पर सहमति...लेकिन वार्ता विफल रही इन दोनों मांगों पर आकर....महकमें के मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने इस मामले पर मुख्यमंत्री राजे की शरण ली और स्पष्ट ऐलान कर दिया कि पेंशन बढ़ाने और बैकलॉग भरने की मांगें नहीं मानी जाएगी...मंत्री चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि दिव्यांगों का यह आंदोलन अब राजनीति से प्रेरित हैं और कुछ राजनीतिक दल इसे तूल दे रहे हैं....चतुर्वेदी ने कहा कि ज्यादातर मांगे मान ली गई है और 12 प्रपत्र अलग-अलग विभागों को जारी किए जा चुके हैं..उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की योजनाओं का पात्र लोगों को फायदा मिले इसके लिए जल्द ही उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी जाएगी...उन्होंने कहा कि कमेटी सभी योजनाओं की मॉनटरिंग भी करेगी...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।