ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा मुंडा आजाद भारत में बेड़ी मुक्त दिखेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की ऐसी मूर्ति जिनके हाथों में बेड़ी लगी दिखाई गई हो और स्थापित हो उसे बेड़ी रहित भंगिमा वाली मूर्ति तस्वीर में तत्काल प्रभाव से बदल देने का निदेश दिया है। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से जारी संकल्प में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को तत्काल प्रभाव से बेडीमुक्त स्वरूप में स्थापित किये जाने का निर्देश दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।