पुलिस मुख्यालय ने पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों के ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी किए है ,,, अतिरिक्त पुलिस महानिदेश कानून व्यवस्था एन.आर.के. रेड्डी ने आदेश जारी कर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को गरिमानुसार पेंट ,शर्ट और शूज पहनने के निर्देश दिए है ,,,आदेशों के अनुसार पुलिस कार्मिक सोमवार को पुलिसवर्दी दिवस के अलावा शेष कार्य दिवसों और मंत्रालयिक कर्मचारी सभी कार्य दिवसों पर सौम्य और सादगी पूर्ण फॉर्मल वेषभूषा पहन कर कार्यालय आएगें ,,, आदेशों के तहत पुलिसकर्मियों और मंत्रालयिक कर्मचारी जींस ,टी शर्ट, स्पोर्टस शूज, हवाई चप्पल पहनकर नहीं आ सकेगें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।