हरियाणा में जाट फिर आंदोलन की राह पर
(India)
हरियाणा में प्रस्तावित जाट आरक्षण आंदोलन से पहले राज्य में 4,800 अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। राज्य सरकार ने केंद्र से और 15 कंपनियां मांगी हैं। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राम निवास ने कहा, हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे उन्होंने कहा, राज्य में विभिन्न जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। केवल एक समूह धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। हम सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा, सोनीपत जिले में पश्चिमी यमुना बांध की सुरक्षा करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।