मथुरा मामले में सीबीआई जांच की मांग
(India)
मथुरा में बीते 2 जून को जवाहरबाग में हुई हिंसा का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर जनहित याचिका में पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है. अदालत मामले में आज सुनवाई करेगा. बता दें कि मथुरा के जवाहरबाग में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्ता करवाने की कार्रवाई के दौरान भीषण हिंसा हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत 22 अन्यज की मौत हो गई. याचिकाकर्ता बीजेपी नेता का कहना है कि इस पूरी हिंसक झड़प के कर्ताधर्ता और आजाद भारत विधिक वैचारिक क्रांति सत्याग्रही के नेता रामवृक्ष यादव को राजनीतिक संरक्षण प्राप्ता था, जिसकी वजह से वो जवाहरबाग में अपनी एक समानांतर सरकार चला रहा था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।