अगले तीन साल में भारत में 3 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगी तीन अमेरिकी कंपनियां
(India)
व्हाइट हाउस में बराक ओबामा से अपनी सातवीं मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी मंगलवार रात यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल में पहुंचे। यहां पेप्सिको की इंदिरा नूई से लेकर अमेजन के जेफ बेजोस तक अमेरिका के टॉप-25 सीईओ मौजूद थे। 15 सांसद भी पहुंचे। मोदी ने उन्हें भारत में इन्वेस्टमेंट और बिजनेस के लिए बने अच्छे माहौल के बारे में बताया। इस मीटिंग के बाद बिजनेस काउंसिल ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां अगले तीन साल में भारत में 45 अरब डॉलर यानी करीब 3 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगी। मोदी ने वॉशिंगटन में अमेरिकी ब्म्व्े से बिजनेस राउंड टेबल मीटिंग की। इसमें इंडिया-यूएस बिजनेस रिलेशन्स पर बात हुई। मोदी ने कहा, श्श्भारत की इकोनॉमी मजबूत है और दुनिया की जरूरतों को पूरा करती टैलेंटेड वर्क फोर्स हमारे पास मौजूद है। सीईओ के लिए सोलर एनर्जी और डिजिटल इंडिया जैसे सेक्टर्स में मौके हैं।‘ ‘हमारी सरकार सीईओ के सुझावों पर गौर करेगी और अच्छा बिजनेस एन्वायरनमेंट बनाएगी।श्श् श्श्प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 20 करोड़ खाते खोले गए हैं। यह आंकड़ा इतना है, जितनी दुनिया के कई देशों की आबादी नहीं है।श्श् श्श्भारत सिर्फ बाजार नहीं है। यह उससे कहीं बढ़कर है। यहां आपको हाई क्वालिटी साइंटिफिक, इंजीनियरिंग और मैनेजरियल टैलेंट मिलेगा।श्श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।