बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. उनकी जगह किसी आइएएस अधिकारी को समिति की प्रशासनिक जिम्मेदारी दी जा सकती है. राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है. मंगलवार की देर शाम समिति अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने शिक्षा विभाग के नोटिस का जवाब दे दिया. उन्होंने अपना जवाब शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सह निदेशक प्रशासन सुनील कुमार सिंह को दिया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो इंटर टॉपर घोटाले में जिस प्रकार बिहार बोर्ड व सरकार की किरकिरी हो रही है, उसके लिए कहीं-न-कहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी कटघरे में है. इसलिए विभाग पुलिसिया जांच रिपोर्ट आने से पहले ही बोर्ड के अध्यक्ष को निलंबित या फिर बरखास्त कर सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।