बिहार टाॅपर मामले में पुलिस अनुसंधान तेज
(India)
इंटरमीडिएट रिजल्ट में बड़े पैमाने पर हुए धांधली मामले में कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद पुलिस का अनुसंधान तेज हो गया है. पुलिस ने धांधली के संबंध में बिहार इंटर काउंसिल के परीक्षा नियंत्रक शंभू को नोटिस भेजा है. नोटिस में 17 सवाल उठाये गये हैं जो परीक्षा नियंत्रक को सवालों के कटघरे में खड़े करते हैं. इसके लिए उनसे तीन दिनों में जवाब मांगा गया है. वहीं सहायक परीक्षा नियंत्रक रंजीत मिश्रा से एसएसपी की मौजूदगी में एसआइटी टीम ने आज एक घंटे तक कड़ी पूछताछ की है. वह पुलिस कस्टडी में हैं उन्हें कोतवाली थाने में रखा गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।