कोडरमा में अवैध खनन के कारण हो रही हैं मौतें
(India)
कोडरमा में इन दिनों माइका के अवैध उत्खनन में हादसों की संख्या में तेजी आ गई है। पिछले एक महीने में अलग अलग खदानों में अवैध रूप से माइका निकालने के क्रम में चाल धंसने से तक़रीबन एक दर्जन लोगो की जाने जा चुकी है बावजूद इसके खनन विभाग के पास कोई ठोस रणनीति नहीं है इन जानो को बचाने के लिए। गौरतलब है की एक समय था जब कोडरमा में माइका यानि अबरख के 250 खदाने थी लेकिन आज सरकारी तौर पर सारी की सारी खदाने बंद है लेकिन अभी भी बड़े पैमाने पर नियमों को ताख पर रख अवैध उत्खनन की जा रही है और लोग हादसे का शिकार हो रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।