दिल्ली स्थित मणिपुर भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम भवन के अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार ये लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां तैनात पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई भी जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घटना पर काबू पा लिया और घायलों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के 100 से ज्यादा लोग बीते कुछ दिनों से मणिपुर सरकार की नीतियों के खिलाफ मणिपुर भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम भवन के अंदर दाखिल होने की कोशिश की। जिसे पुलिस बल ने रोक दिया। इस मामले में हालात फिलहाल काबू में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।