(India)
मथुरा के जवाहर बाग में हुई हिंसा के बाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलिस को वहां से रॉकेट लॉन्चर मिला है. इस संबंध में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है. अवैध कब्जा करने वाले लोगों से हुई इस पुलिस मुठभेड़ में 29 लोग मारे गए थे. छानबीन के दौरान पुलिस को यहां से भारी मात्रा में हथियार मिले थे. मेड इन यूएसए लिखे इस लॉन्चर पर jeffersonoh1044047 नंबर भी लिखा है. इस लॉन्चर के बरामद होने के बाद बी.डी.एस. टीम के प्रभारी राम पाल सिंह ने थाना सदर बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 297/16 पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 3/5 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।