बीएसईबी अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। शिक्षा विभाग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। टॉपर विवाद में मंगलवार को ही बोर्ड कार्यालय में छापेमारी की गई थी। इसके बाद से ही बोर्ड अध्यक्ष पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। इस्तीफा देने के बाद बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग को ज्वाइन कर लिया। लालकेश्वर प्रसाद ने जून 2014 में बोर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल 14 जून 2017 को खत्म हो रहा था। लेकिन टॉपर विवाद के कारण उन्हें एक साल पहले ही अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। लालकेश्वर प्रसाद के इस्तीफा देने के बाद यह बात सामने आ रही है कि अध्यक्ष पद पर किसी आईएएस को लाया जाएगा। इसका मकसद बोर्ड ऑफिस में चल रही अनियमितताओं को उजागर करना है और साथ ही व्यवस्था को पटरी पर लाना है्र अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद बोर्ड के दूसरे अधिकारियों पर भी गाज गिरनी तय है। सचिव हरिहरनाथ झा समेत अन्य कई अधिकारियों को भी बिहार बोर्ड से हटाकर किसी और काम में लगाया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।