बीएसईबी के अध्यक्ष लालकेश्वर भूमिगत
(India)
बिहार में इंटर टॉपर घोटाला मामले में बीएसईबी के अध्यक्ष प्रो० लालकेश्वर प्रसाद के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद, पुलिस ने जब अपना सिकंजा कसा तो अध्यक्ष अचानक अण्डरग्राउण्ड हो गए, फिर जाँच टीम उनके घर पर छापामारी करने पहुंची लेकिन वहाँ भी अध्यक्ष नहीं मिले, पुलिस उनके पटना के बहादुरपुर वाले मकान से खाली हाथ ही लौटी, लेकिन बीएसईबी के पुर्ब अध्यक्ष प्रो० लालकेश्वर प्रसाद के पी. ए. देवेंद्र कुमार जरूर पुलिस के हाथ लग गया ,पूछताछ के लिए पुलिस उनको अपने साथ ले गई।पी ए ने बताया की सर कहा गए है इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। वही छापामारी करने गई टीम ने बताया की बहुत जल्द अध्यक्ष महोदय भी पकडे जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।