राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने की तैयारियां
(India)
राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी बिसात बिछा ली है,,, भाजपा विधायक दल ने आज एक बार फिर मॉक वोटिंग की ,,,तो वहीं गुरूवार रात को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी रणनीति बनाई गई,,,और निर्दलिय विधायक कमल मोररका को वोट देने के लिए व्हीप जारी किया गया,,, तो उधर, भारतीय जनता पार्टी खेमे ने अपने विधायकों को वोट की पूरी ट्रेनिंग दे दी है,,, आज सुबह राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश और चुनाव पर्यवेक्षक पीयूष गोयल भी पहंुचे,,,इससे पहले गोयल ने भाजपा मुख्यालय में वी सतीश से मुलाकात भी की,,, भाजपा की ओर से ओम माथुर, वैकेया नायडू, हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा मैदान में है,,,तो वहीं निर्दलिय के तौर पर कमल मोररका चुनावी मैदान में टक्कर दे रहे है,,,जीत के लिए एक प्रत्याशी को 41 वोट की जरूरत है,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।