हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय का फरमान , कोई शिक्षक नहीं पहनेगा जींस
(India) आपने स्कूल कालेजों में लड़कियों के जीन्स न पहनने के फरमान तो कई बार सुने होंगे लेकिन इस बार यह फरमान स्टूडेंट्स के लिए नहीं, टीचर्स के लिए जारी हुआ है। मामला हरियाणा का है। हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एक चिट्ठी के जरिए कहा गया है कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में टीचर्स का जीन्स पहनकर पहुंचना उचित नहीं है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्कूल में व निदेशालय में काम से आ रहे में टीचर्स फॉर्मल कपड़े पहनकर ही आएं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।