केजरीवाल मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल
(India)
दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल कर सकती है। दिल्ली में प्रीमियम बस योजना घोटाले के कारण परिवहन मंत्री गोपाल राय से मंत्रालय वापस लिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक गोपाल राय की जगह पर कपिल मिश्रा को परिवहन विभाग दिया जा सकता है। हालांकि, उनका कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने खुद ही परिवहन मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की है। गौरतलब है कि भाजपा की शिकायत को एसीबी ने प्रथम दृष्टया सही मानते हुए दिल्ली सरकार की एप बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस की जांच शुरू कर दी थी। इस योजना की शुरुआत एक जून से होनी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।