माओवादियों ने दी बीडीओ को पद छोड़ने की धमकी
(India)
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने औरंगाबाद के बारून के प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार को पद छोड़ने की धमकी दी है। यह धमकी नक्सलियों ने उन्हे साधारण डाक से भेजे गये एक पत्र के माध्यम से दी है। बीडीओ को यह पत्र गुरूवार को उनके सरकारी आवास पर दोपहर के तीन बजे के आसपास उस वक्त मिला जब वे औरंगाबाद में पंचायत चुनाव की मतगणना में व्यस्त थे। फिलहाल मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया है .....और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।