सात राज्यों से राज्यसभा की सीटों के लिए आज होने वाले चुनाव में कुछ सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है और खासतौर पर उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा की कुछ सीटों पर नजर रहेगी जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल और वरिष्ठ वकील आर के आनंद समेत कई जानेमाने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मौजूदा चरण की कुल 57 राज्यसभा सीटों में से 30 पर तो फैसला बिना मतदान के हो चुका है, लेकिन बाकी 27 पर फैसला आज के चुनाव में होगा जहां कुछ राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होगी। चुनाव में वेंकैया, सुरेश प्रभु, मुख्तार अब्बास नकवी समेत 6 मिनिस्टर्स की साख दांव पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।