आईएनएस विक्रमादित्य में हादसा
(India)
भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शुक्रवार शाम पांच बजे हादसा हो जाने की वजह से दो नौसैनिकों की मौत हो गई। दुर्घटना एसटीपी सीवेज प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से हुआ है। गोवा के पास कारवार नौसेना के बेस पर विक्रमादित्य पर रिफीट का काम एक जून से चल रहा है। हादसे में दो की मौत हुई है और चार को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो नौसैनिक और दो सिविलयन वर्कर हैं। दो नौसैनिकों की हालत स्थिर बनी हुई है। मरने वालों के नाम हैं राकेश कुमार और श्रीमोहन दास कोलांभकर। इनके परिवार वालों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।