लालकेश्वर प्रसाद सिंह की  मुश्किलें बढ़ीं
(India)
बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह की मुश्किलें कम होती नही दिख रही है। अब ताजा मामले में समस्तीपुर के जनक जयनाथ सरयुग महाविद्यालय बेलामेघ समस्तीपुर के प्राचार्य ने पटना के एसएसपी सह एसआईटी के अध्यक्ष को पत्र लिख कर तत्कालीन बोर्ड के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये है उनका दावा है की लालकेश्वर प्रसाद सिंह बेला मेघ के पूर्व प्राचार्य से मिली भगत करके समानांतर कॉलेज चलवाते थे और गलत तरीके से इंटर के छात्रों का मोटी रकम लेकर नामांकन करवाते थे जिसका लेखा जोखा इस कॉलेज में नहीं है। उक्त छात्रों का परीक्षा भी हो जाती थी और छात्र अच्छे नंबर से पास भी हो जाते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।