मंगोलपुरी से विधायक राखी बिडलान को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व उपाध्यक्ष वंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद से ही यह पद खाली था। इसके बाद विधानसभा की तरफ से पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को इस पद का चुनाव किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रसताव किया था जिसका समर्थन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। राखी बिडलान को र्निविरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया है। इससे पूर्व इनके पास बतौर मंत्री भी कार्य का अनुभव है। 26 वर्षीय राखी सबसे युवा उपाध्यक्ष बनी है। उनके जन्मदिन के दिन ही उन्हें यह तोहफा दिल्ली की सरकार ने दिया है। इसका विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्वागत किया। राखी बिडलान शिवाजी कॉलेज की छात्र रही है, इनके पास बतौर पत्रकार कार्य का भी अनुभव है। चुनाव प्रक्रिया के बाद विधानसभा की तरफ से अध्यक्ष राम निवास गोयल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके अतिरिक्त पहले ही दिन उन्हें मंचासीन होने का मौका दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।