आईएसआईएस के खिलाफ तेज होगा ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’
(India)
केंद्रीय गृह मंत्रालय आईएसआईएस के खतरों से निपटने के लिए ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में राज्य के सुरक्षा बलों को भी प्रभावी तरीके से जोड़ना चाहता है। केंद्रीय एजेंसियों की सलाह पर गृह मंत्रालय राज्यों को परामर्श भेजने की तैयारी कर रहा है। राज्यों से कहा जाएगा कि वे आईएस संदिग्धों पर नजर रखने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में रहें। उनके साथ जरूरी सूचनाएं साझा करने और साझा जांच का तंत्र भी बनाया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर मल्टी एजेंसी के ऑपरेशन के जरिए आईएस की ऑनलाइन हरकतों पर नजर रखी जा रही है। दो दर्जन से ज्यादा एप चिह्न्ति किए गए हैं जिनके जरिए आईएस के साइबर लड़ाके भारत में संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ खास कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां राज्यों की एजेंसियों से यह सभी सूचनाएं साझा करेंगी, ताकि वे खतरें को भांपकर अपनी रणनीति बना सकें। सूत्रों ने कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों को एक ही तरह की रणनीति पर काम करना है। आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ाने के प्रयास भी हो रहे हैं। जल्द ही इसका पूरा खाका तैयार हो जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।