अपना पांचवां ओलम्पिक खेलने जा रहे बिंद्रा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से उन्हें ध्वाजावाहक चुने जाने के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वह आठ अगस्त को अपने दो दशक के करियर को अलविदा कह देंगे। बिंद्रा ने लिखा, “ओलम्पिक में अपने देश का ध्वाजावाहक बनना हर किसी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं इस महान सम्मान के लिए बेहद आभारी हूं।”
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैं जानता हूं कि जब भारतीय ओलम्पिक टीम रियो के लिए रवाना होगी तब टीम के साथ लाखों लोगों की दुआएं होंगी।”उन्होंने लिखा, “मेरा 20 साल का करियर आठ अगस्त को समाप्त हो जाएगा, यह एक विशेष पल है।” यह पूर्व चैम्पियन रियो ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत भी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।