मेस्सी के हैट्रिक से जीती अर्जेण्टीना
(India) पीठ की चोट से ठीक होकर लौटे अर्जेंण्टीना के स्टार खिलाङी लियोनल मेस्सी ने मैदान पर कदम रखने के 17 मिनट के अंदर तीन गोल करके अपनी टीम को 5-0 की आसान जीत दिला दी। 14 दिनों के बाद वापस लौटे, पाँच बार दुनिया के बेस्ट खिलाङी चुने गये मेस्सी, 61वें मिनट में मैदान पर आए और 68वें,78वें एवं 87वें मिनट में गोल दाग विपक्षी की कमर तोङ दी। बाकी दो गोल निकोलस ओटामेंडी ने 7वें और सर्जियो अगेरो ने 90वें मिनट में किया।
मैच के शुरुआत से ही अर्जेण्टीना ने अना दबदबा बनाना शुरु कर दिया, 7वें ही मिनट में निकोलस ओटामेंडी ने टीम को बढत दिला दी, इसके बाद मैच थोङा ढीला जरुर हुआ लेकिन मेस्सी के आते ही मैच में वापस रंग आ गया। पनामा के खिलाङी एनीबल गोडोय को 31वें मिनट में रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया जिसके चलते टीम को आधे से ज्यादा मैच 10 खिलाङीयों से खेलना पङा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।