देशविरोधी नारे लगाने वाले वीडियो-दिल्ली पुलिस
(India)
जेएनयू कैंपस में इस साल के 9 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान के देशविरोधी नारे लगाए जाने को लेकर जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि देशविरोधी नारे लगाने वाले वीडियो सही है. सीबीआई की फोरेंसिक लैब में वीडियो को सही पाए जाने की पुष्टि होने का दावा दिल्ली पुलिस ने किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक हिंदी न्यूपज चैनल से ये वीडियो फुटेज लेने के बाद इस जांच के लिए दिल्ली के सीबीआई फोरेंसिक लैब में भेजा गया था. इसके साथ ही कैमरा, मेमोरी कार्ड, वीडियो क्लिप वाली एक सीडी, तार और दूसरे उपकरण भी जांच के लिए भेजे गए थे. खबरों की मानें तो सीबीआई ने दिल्ली पुलिस की स्पे शल सेल को 8 जून को ये रिपोर्ट भेजी, जिसमें वीडियो फुटेज के प्रमाणिक होने की बात कही गई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।