ख्यात पत्रकार इंदर मल्होत्रा नहीं रहे, उनका शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने शीर्ष प्रकाशनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उनके निधन पर शोक जताया है। च्ड मोदी ने पत्रकार इंदर मल्होत्रा के निधन पर जताया शोक। 1930 में जन्मे मल्होत्रा उन चुनिंदा पत्रकारों में थे, जिन्होने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता संभालते हुए देखा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।